CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में गैर आवासीय क्षेत्र और नक्शा के विपरीत निर्माण कराने वालों के हौंसले बुलंद हैं। जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने ऐसे निर्माणों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। वार्ड 21 में गैर आवासीय क्षेत्र में लगभग 1500 वर्गफीट भूखंड में स्वीकृति विपरीत निर्माण करा लिया गया, जिसे तोड़ने की कार्रवाई की।