CG News: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस में अब चीजों का सही मूल्यांकन करने की क्षमता भी नहीं है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी को आतंकवाद का सबसे बड़ा शिकार बताया। दरअसल, भूपेश बघेल ने कहा था कि अगर किसी को आतंकवाद से सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है, तो वह कांग्रेस है, जबकि भाजपा को इससे फायदा हुआ है।