
CG News: डीडी नगर इलाके में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने बीच सड़क पर अपने जन्मदिन का केक काटा। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अध्यक्ष सहित 10 युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सभी पहले जयस्तंभ चौक पर केक काटने वाले थे।
पुलिस अधिकारियों के मना करने पर चले गए। इसके बाद सुंदर नगर चौक में केक काटा गया। पुलिस के मुताबिक सुंदर नगर चौक पर रविवार की रात विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू का जन्मदिन मनाया गया। बीच रोड में केक काटा गया और जमकर आतिशबाजी की गई। काफी देर तक आतिशबाजी करने से आसपास के लोग परेशान थे। साथ ही बीच सड़क पर केक काटने से आवागमन भी बाधित हुआ। इसकी शिकायत पर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने सभी के खिलाफ कार्रवाई कराई।
डीडी नगर पुलिस ने यूथ कांग्रेस का विधानसभा अध्यक्ष भक्कू, उपाध्यक्ष वैभव पांडेय, फरदीन खोखर, पीयूष राजपूत, नितेश पाण्डेय, मुनेश गौतम, यश कोसले, अभिषेक ठाकुर, विकास जैन और आगूष साहू शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 126 (2), 3(5) बीएनएस के अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। सभी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया।
CG News: पिछले दिनों एक कारोबारी ने अपने बेटे का जन्मदिन भी रायपुरा चौक पर मनाया था। खुलेआम केक काटकर पटाखे फोड़े गए थे। इससे ट्रैफिक बाधित हुआ था। इस मामले में हाईकोर्ट को सख्ती करनी पड़ी थी। इसके बाद बाप-बेटे के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया गया था।
Updated on:
18 Feb 2025 10:32 am
Published on:
18 Feb 2025 10:32 am
