CG News: प्रदेश में 2 फरवरी 2022 से 5 डे वर्किंग सिस्टम लागू किया गया था। कई बार सप्ताह में अन्य छुट्टी होने से कामकाज ठप पड़ जाता है। कर्मचारी-अधिकारी शुक्रवार से ही छुट्टी के मूड में आ जाते हैं। इससे आम लोगों का काम अटकता है। यहीं नहीं, फाइलों का मूवमेंट भी ठप पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की बात करें तो शनिवार को कई विभाग भी नहीं खुलता। कई बार डीन कार्यालय खुलता है, लेकिन नियमित नहीं। दरअसल, ताले की चाबी उसके बाद होती है, जिनकी छुट्टी होती है।