6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

CG News: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में विपक्ष, सरकार के साथ… भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले पर कही ये बात

CG News: विपक्ष ने एक स्वर में कहा है कि वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ हैं। अगर जम्मू-कश्मीर में विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, तो यहां क्यों नहीं बुलाया जा सकता?

Google source verification

CG News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने को कहा है। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दोनों सदनों के विपक्ष के नेता ने पत्र लिखा है। अगर जम्मू-कश्मीर में विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, तो यहां क्यों नहीं बुलाया जा सकता?

CG News: विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। विपक्ष ने एक स्वर में कहा है कि वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ हैं। सरकार को बताना चाहिए कि पहलगाम आतंकी हमले में लोगों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है। सुरक्षा चूक के लिए कौन जिम्मेदार है? जनता चाहती है कि हमलों के पीछे जो लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।