14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: राष्ट्रपति ने इन तीन पुस्तकों का किया विमोचन, जाने राज्य के ये खाश पुस्तक के बारे में…

CG News: रायपुर जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

2 min read
Google source verification
cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। इसमें आदि नारी: आदिवासी महिलाओं की अस्मिता और गौरव गाथा, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शिका और पोदड़गुमा पेन करसाड पुस्तक शामिल है।

CG News: इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को उक्त तीनों पुस्तकों की प्रथम प्रतियां ससम्मान भेंट की। यह तीनों पुस्तकें छत्तीसगढ़ राज्य की जनजातीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण और वन अधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित हैं।

यह भी पढ़ें: President in CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आएंगी रायपुर, दो दिनों में चार दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

CG News: एयरपोर्ट पर राज्यपाल व सीएम ने की अगुुवानी

राष्ट्रीय तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां राष्ट्रपति का राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति राजभवन पहुंचीं। यहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राजभवन में भोजन करने के बाद राष्ट्रपति एनआईटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुई।

राष्ट्रपति के सम्मान में सीएम हाउस में भोज

राष्ट्रपति 26 अक्टूबर को रायपुर और भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति सुबह 9.20 बजे गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे एयरपोर्ट जाकर विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई जाएंगी और आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। इसके बाद वे दोपहर 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वे संध्या 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।