
CG News: एक समय था जब महिलाओं के नाम संपत्ति रखने या खरीदने से लोग बचते थे, लेकिन अब इसमें बड़ा परिवर्तन आया है। राजधानी में महिलाओं के नाम से संपत्ति खरीदने का ट्रेंड बढ़ा है। हर साल औसत 10 हजार से अधिक जमीन की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम से हो रही है। उनके नाम पर जमीन-मकान जैसी संपत्ति बना रहे हैं।
पिछले 5 साल में रायपुर जिले में 66 हजार से अधिक रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हुई है। लोग मां, पत्नी, बेटी, बहन के नाम पर जमीन खरीद रहे हैं। उन्हें संपत्ति में बराबरी का हक दे रहे हैं। महिलाओं में भी इसको लेकर जागरुकता फी बढ़ी है।
शासन की ओर से महिलाओं के नाम से जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने पर स्टॉप ड्यूटी शुल्क में 1 फीसदी छूट देने का नियम है। इसका लाभ लेने के लिए भी कई लोग महिलाओं के नाम से जमीन खरीद रहे हैं और उनके नाम से रजिस्ट्री करवा रहे हैं।
विनोज कोचे, जिला पंजीयक, रायपुर: शासन के नियमानुसार महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने वालों को स्टॉप ड्यूटी शुल्क में 1 फीसदी की छूट दी जाती है। महिलाओं के नाम से जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने को लेकर जागरुकता बढ़ी है। पहले की अपेक्षा अब महिलाओं के नाम रजिस्ट्री की संख्या बढ़ने लगी है।
रायपुर जिले में पिछले 5 सालों में महिलाओं के नाम से कुल 66 हजार 948 जमीन-मकान की रजिस्ट्री हुई है। इसमें रायपुर जिले के सभी ब्लॉक शामिल हैं। हालांकि वर्ष 2023-24 में कुछ कम हुई है। इसकी बड़ी वजह रजिस्ट्री शुल्क में 30 फीसदी छूट के प्रावधान को खत्म करना था। इसका असर भी पड़ा था।
वर्ष रजिस्ट्री संख्या
2020-21 12379
2021-22 14774
2022-23 15780
2023-24 11168
2024-25 12847 (फरवरी तक)
Published on:
01 Apr 2025 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
