24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG News: कभी ओटीपी नहीं तो कभी नेटवर्क से लोग परेशान… रजिस्ट्री कराने में लोगों को हो रही दिक्कत

CG News: कभी ओटीपी नहीं तो कभी नेटवर्क से लोग परेशान… रजिस्ट्री कराने में लोगों को हो रही दिक्कत

CG News: रायपुर में आम लोगों के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने और समय बचाने के लिए राजस्व विभाग ने एनजीडीआरएस सिस्टम बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 26 Nov 2024, 2:29 PM IST

cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आम लोगों के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने और समय बचाने के लिए राजस्व विभाग ने एनजीडीआरएस सिस्टम बनाया है। इसके अलावा करीब माह भर पहले सुगम ऐप भी शुरू किया गया है। इससे कई तरह की समस्याएं तो दूर हुई हैं, लेकिन दूसरे तरह की समस्या पैदा हो गई है।

इससे रजिस्ट्री करने वाले परेशान हो रहे हैं। कभी सुगम ऐप में यूजर लॉगिन का ओटीपी समय पर नहीं आ रहा है, तो कभी खसरे की फोटो अपलोड होने में काफी समय लगता है। इसके अलावा नेटवर्क की समस्या अलग है। पंजीयक अधिकारी भी इन समस्याओं का समाधान नहीं बताते, बल्कि हेड ऑफिस से शिकायत करने के नाम पर पल्ला झाड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें: CG News: अब हमेशा के लिए दिखती रहेगी बस्तर दशहरा की विश्व प्रसिद्ध परंपरा की झलक, देखें तस्वीरें

CG News: घटने लगी रजिस्ट्री

दिवाली तक जमीन की रजिस्ट्री की संया बढ़ी थी। अब रजिस्ट्री की संया में कमी आ रही है। ऐप में तकनीकी समस्याओं के चलते भी रोज होने वाली रजिस्ट्री की संया में कमी आई है। पहले जहां 250 से 300 रजिस्ट्री होती थी, अब 100 से 150 तक ही हो पा रही है। उल्लेखनीय है कि नवरात्रि से दिवाली तक अधिक रजिस्ट्री हुई। लोगों ने मकान, दुकान, प्लॉट आदि की जमकर खरीदारी की थी।

खामियों का असर रजिस्ट्री पर भी दिख रहा

रजिस्ट्री कराने वालों को सिटीजन लॉगिन करना पड़ता है। इसके लिए ओटीपी भी तत्काल नहीं आ रहा है। सोमवार को कई लोग इससे परेशान हुए। हालांकि नेटवर्क की समस्या के चलते भी ऐसा हो रहा है। इसके अलावा हर खसरे की तीन दिशाओं से विक्रेता के साथ जमीन का फोटो भी अपलोड करना पड़ता है।

फोटो अपलोड होने में भी ऐप में काफी समय लग रहा है। उल्लेखनीय है कि ऐप में सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद केवल रजिस्ट्री के लिए पंजीयक के पास लोग आते हैं। व्यवस्थागत खामियों का असर रजिस्ट्री पर भी दिख रहा है।

रायपुर के जिला पंजीयक विनेश कोचे ने कहा की तकनीकी समस्याएं आती हैं, तो एनआईसी को सूचना देते हैं। सुगम ऐप को लेकर फिलहाल मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी, तो उसे सुधारा जाएगा।