CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार चल रहा है। नेताजी लोग प्रत्याशियों के बीच जाकर अपने पार्टी के पक्ष में वोट मांगने की अपील कर रहे हैं। इस बीच वोटर्स के बीच छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का रायगढ़ में अलग ही अंदाज देखने को मिला। सोमवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निगम से भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की दुकान पर चाय बनाकर लोगों को पिलाई। मंत्री ने कहा कि, कोई भी काम छोटा नहीं होता है।
कोई भी काम छोटा नहीं होता
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने लोगों को चाय पिलाते हुए कहा कि, जीवन में कोई भी काम छोटा नहीं होता। उन्होंने कहा कि, जीवर्धन ईमानदारी की मिसाल है। जीवर्धन ने चाय बेचते हुए बतौर कार्यकर्ता 29 साल से भाजपा की सेवा की है। उनकी ईमानदारी की वजह से जीवर्धन को भाजपा का महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। साथ ही लोगों से महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।