6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Panchayat Chunav Result: निकाय के बाद पंचायत चुनाव के पहले चरण में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस की हालत खराब

CG Panchayat Chunav Result: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हालत बेहद खराब हो गई है। निकाय चुनाव में बुरी हार का सामने करने के बाद अब पंचायत चुनाव में भी उम्मीद से कम सीटों में जीत हासिल की है…

less than 1 minute read
Google source verification
CG Panchayat chunav result

CG Panchayat Chunav Result: निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन निराशा जनक रहा। पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद रिजल्ट सामने आए हैं। जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हार सामना करना पड़ा है। प्रदेश में 17 फरवरी को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम में चरण के नतीजे आ गए हैं। जिला पंचायतों की 160 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 125, कांग्रेस व अन्य को 35 सीटों पर जीत मिली है।

CG Panchayat Chunav Result: जिला पंचायतों में भी बीजेपी की बंपर जीत

जिन 125 सीटों पर भाजपा ने जीत का दावा किया है, उसमें 17 सीटों पर भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। निकाय चुनाव की तरह जिला पंचायतों में बंपर जीत का श्रेय भाजपा ने प्रदेश में साय सरकार के सुशासन को बताया है।

यह भी पढ़ें: CG Panchayat Chunav 2025: पंचायत चुनाव का दूसरा चरण कल, महिला सशक्तिकरण के लिए बनाए गए 20 पिंक बूथ

81.38 प्रतिशत रहा औसत मतदान

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 81% से अधिक महिला एवं पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस प्रकार राज्य में मतदान का औसत 81.38% रहा। सभी जगहों में मतगणना भी शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।