8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Police Promotion List: 2013 बैच के 61 SI बने इंस्पेक्टर, DGP ने जारी किया नया प्रमोशन आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। डीजीपी अरुण देव गौतम ने प्रमोशन आदेश जारी किया है।
2 min read
Google source verification
CG Police Promotion List

CG Police Promotion List: 2013 बैच के 61 SI बने इंस्पेक्टर(photo-patrika)

CG Police Promotion List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति की घोषणा की गई है। पुलिस मुख्यालय ने 61 सब इंस्पेक्टर (SI) को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। पदोन्नति का यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम की ओर से जारी किया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारी वर्ष 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं।

Police Promotion Breaking: 2013 बैच के अधिकारियों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को उनकी सेवा अवधि, पात्रता और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। लंबे समय से इन अधिकारियों को पदोन्नति का इंतजार था। आदेश जारी होने के बाद विभाग में खुशी का माहौल है।

पोस्टिंग आदेश अलग से होगा जारी

हालांकि, फिलहाल केवल पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना (पोस्टिंग) संबंधी आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय जल्द ही इसकी सूची भी जारी करेगा, जिसके बाद अधिकारियों को नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को मिलेगा लाभ

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि पदोन्नति से अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इस पदोन्नति आदेश को विभाग की महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है। अब सभी की नजर पदस्थापना सूची पर है, जिसे जल्द जारी किए जाने की संभावना है।