8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक जारी! नई ट्रांसफर पॉलिसी, धान खरीदी और बजट पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

Chhattisgarh CM Sai Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक में विधानसभा मानसून सत्र के एजेंडे, अनुपूरक बजट, नए विधेयकों, ट्रांसफर पॉलिसी और धान खरीदी नीति समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Cabinet Meeting

Chhattisgarh Cabinet Meeting: आज हो सकता है बड़ा फैसला(photo-patrika)

Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक जारी है। इस बैठक में आगामी विधानसभा मानसून सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही सरकार कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों, चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर भी फैसला ले सकती है। बैठक को राज्य की प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Cabinet Meeting Today: मानसून सत्र की तैयारियों पर होगा अंतिम फैसला

कैबिनेट बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों और सरकारी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। सरकार अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे सकती है, जिससे विभिन्न विभागों की अतिरिक्त वित्तीय जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कई संशोधन विधेयकों को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है।

मानसून और खरीफ सीजन की होगी समीक्षा

बैठक में प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ फसलों की बुआई की समीक्षा भी प्रमुख एजेंडे में शामिल है। अधिकारियों के अनुसार राज्य में अब तक सामान्य से लगभग 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में कम वर्षा के कारण खेती प्रभावित हुई है। इसी को देखते हुए खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों तक समय पर आपूर्ति और कृषि विभाग की तैयारियों पर भी मंत्रिपरिषद मंथन कर रही है। सरकार जरूरत पड़ने पर किसानों को राहत देने और कृषि कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त कदमों पर भी विचार कर सकती है।

Chhattisgarh Transfer Policy: नई ट्रांसफर पॉलिसी पर कर्मचारियों की नजर

प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों की निगाहें नई स्थानांतरण (ट्रांसफर) नीति पर टिकी हुई हैं। लंबे समय से कर्मचारी नई नीति का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी मिल सकती है। यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है तो जल्द ही राज्य में तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे विभिन्न विभागों में लंबित स्थानांतरण मामलों का रास्ता भी साफ हो सकता है।

धान खरीदी नीति पर भी हो सकता है मंथन

मंत्रिपरिषद की बैठक में आगामी खरीफ सीजन और किसानों से जुड़े मुद्दों के साथ धान उपार्जन नीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। सरकार आगामी सीजन की तैयारियों, खरीद व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकती है।

कई अहम फैसलों की उम्मीद

राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक से किसानों, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद की जा रही है। अनुपूरक बजट, मानसून सत्र की रणनीति, नई ट्रांसफर नीति, कृषि तैयारियों और धान खरीदी व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लिए जाने वाले निर्णय आने वाले दिनों में राज्य की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की दिशा तय करेंगे।