पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि कोई नोटिस ही नहीं आया है, तो जाने का कोई सवाल ही नहीं उठाता। उन्होंने कहा, नोटिस आएगा तो जरूर जाएंगे। उनका आरोप है कि ईडी का काम मीडिया हाइप करना है। नोट गिनने की मशीन, किसी ने नोट गिनते हुए दिखा दिया। ऐसे मीडिया हाइप क्रिएट करने का काम ईडी का है। ये सब बदनाम करने के लिए भाजपा का षड़यंत्र है।