
CG Politics : CM बघेल ने भाजपा को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले - प्रदेश में BJP नहीं, रमन और उनकी टीम लड़ रही चुनाव
रायपुर। CG Politics : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, इस बार भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है। चुनाव रमन सिंह और उसकी टीम लड़ रही है। क्योंकि टिकट के बंटवारे में रमन सिंह की चली है। जनता जान चुकी है कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ को जिन्होंने लूटा उसकी सरकार नहीं बनाएंगे। इस बात को कितना छिपाया, लेकिन ऐसी बातें छिप नहीं सकती। सच्चाई सामने आती है।
विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर में रवाना होने से पहले सीएम ने, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर कहा, वे वकील हैं। वकील तर्क-वितर्क करते रहते हैं। जिस जोगी के भरोसे भाजपा 3 बार सत्ता में आई, उससे हमारी तुलना नहीं कर सकते। जोगी को जैसे ही बाहर किए कांग्रेस सत्ता में आई।
यह भी पढ़ें : पितृमोक्ष अमावस्या पर श्रद्धापूवर्क विदा हुए पितर देव गायत्री परिजनों ने किया सामूहिक श्राद्ध-तर्पण
हम जांच करते हैं, तो वो कोर्ट जाते हैं
झीरम मामले में भाजपा के आरोपों पर सीएम ने कहा, यह कोर्ट क्यों जाते हैं? रोकते क्यों हैं? हम जांच करना चाहते हैं, वो क्यों नहीं कर रहे हैं। गणपति और रमन्ना का नाम एफआईआर में दर्ज है, उसे एनआईए ने कैसे हटाया। उनसे पूछताछ क्यों नहीं की। भाजपा से पूछता हूं कि क्या उन्होंने सरेंडर किया। यदि किया है, तो उनके परिवार वालों को केंद्र सरकार ने क्या लाभ दिया है। इससे उजागर होता है कि भाजपा की नक्सलियों के साथ साठगांठ है। हम पीडि़त परिवारों से एफआईआर दर्ज कराई। ये कोर्ट में जाकर खड़े हो जाते हैं कि हम जांच करेंगे।
छत्तीसगढ़ की जनता समझदार है
छोटे दलों को सुरक्षा देने की बात पर सीएम ने कहा, क्रोनोलॉजी समझना पड़ेगा। एक ओर अमित जोगी केस लगाते हैं, दूसरी ओर उन्हें सुरक्षा दी जाती है। बसपा और जकांछ (जे) का गठबंधन टूट गया है। अब बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गठबंधन हो गया है। बसपा भाजपा की गोद में बैठी है। आम आदमी पार्टी लगी है कि कैसे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया जाए। सभी तरह की कोशिशें हो रही है। छत्तीसगढ़ की जनता समझदार है और वो सब चीजों को देख भी रही है।
देश को जुआ में झोंकना चाहती है भाजपा
भाजपा नेता के यहां खेले जा रहे जुआ को लेकर सीएम ने कहा, भाजपा केंद्र में बैठी है और महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगा सकती है। एक तरफ जो राजभवन में बैठे हुए व्यक्ति के साथ फोटो हैं। इसके बाद भी न गिरफ्तारी हो रही और ना महादेव ऐप बंद किया जा रहा है। दूसरी तरफ ऑनलाइन गेम में 28 फीसदी जीएसटी लगा है। भाजपा पूरे देश को जुआ में झोंक देना चाहती है। देश को बर्बाद करने के लिए भाजपा षड़यंत्र कर रही है।
Published on:
15 Oct 2023 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
