राजनांदगांव। Crime News : शहर के वार्ड 45 के भाजपा पार्षद गगन आइच ने नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता पर गाली-गलौज कर मारपीट करने की थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।