बताया जाता है कि पहली सूची में 42 से 45 नाम होंगे। इसमें पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के अलावा अधिकांश मंत्रियों के नाम शामिल होंगे। इसमें नए चेहरे, महिला और युवाओं को प्राथमिकता देने की तैयारी है। वहीं कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जिन उम्मीदवारों की टिकट फाइनल हो गई थी, उन्हें तैयार करने के निर्देश पहले ही दे दिए थे। जानकारी के मुताबिक पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों में लगभग सभी नामों पर सहमति बन गई थी। पंडरिया और राजनांदगांव विधानसभा को लेकर थोड़ा पेंच था।