1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: सावरकर को कांग्रेस ने नए अंदाज से कोसा – जो गाय को माता नहीं मानता, BJP उसकी मना रही जयंती

CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने सावरकर के बारे में ऐसी बातें कह दी जिससे पूरे देश में फिर से बवाल मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 30 May 2024, 7:47 AM IST

CG Politics

CG Politics: वीर सावरकर पर कांग्रेस लगातार विवादित बयान देते आ रही है। राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने सावरकर के बारे में ऐसी बातें कह दी जिससे पूरे देश में फिर से बवाल मच गया है। शुक्ला ने कहा - जो व्यक्ति गाय (Political News) को माता मानने से मना करता था। आज भाजपा उसकी जयंती बना रही है।

कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा, पाकिस्तान से कांग्रेस के लिए वोट की अपील कराने वाले कांग्रेसी की अब यह राजनीतिक हैसियत नहीं रह गई है कि वे वीर सावरकर को लेकर बार-बार अपनी कुत्सित मानसिकता का प्रदर्शन करें। कांग्रेस ने एक बार फिर वीर सावरकर को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करके एक खानदान की चाटुकारिता करके अपनी वैचारिक दरिद्रता का ही प्रदर्शन किया है।

यह बहुत दुखद है

शुक्ला ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री साय वीर सावरकर की जयंती मना रहे हैं। यह बहुत दुखद है। सावरकर ने देश की आजादी की लड़ाई में व्यवधान पैदा किया था। महात्मा गांधी और अन्य जब अंग्रेजों से लड़ाई लड़ रहे थे, तब वे अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे।

CG Politics: CM से ने वीर सावरकर को याद किया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर सावरकर को महान राष्ट्रभक्त और भारत का वीर सपूत बताया।

सीएम ने वीर सावरकर की जयंती पर कहा कि वो भारत के एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, विचारक, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अनेकों क्रांतिकारियों को प्रेरित किया। वीर सावरकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि के मंत्र का पालन करना सिखाते हैं।

यह भी पढ़े: CG Naxal: बहुत बड़ी खबर, 15 नक्सली गिरफ्तार, माओवादियों पर सुरक्षाबलों का कसता जा रहा शिकंजा