8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Power: वाह रे बिजली विभाग! एक तो सरप्लस उत्पादन, फिर भी भयंकर गर्मी में जब देखो कर देते हो पावर कट

CG Power: करीब दो बजे की आई लेकिन तब से लगातार कोटा स्टेडियम के आसपास के घरों में पंखा कभी तेज तो धीमी गति में चलता रहा। 1912 पर शिकायत के बाद भी गुढ़ियारी सब स्टेशन से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 15 May 2024, 11:21 AM IST

CG Power

CG Power: भीषण गर्मी में राजधानीवासी घंटों अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। शहर के कई इलाकों में बिना सूचना के बिजली सप्लाई किसी भी समय बंद कर दी रही है। हल्के अंधड़-पानी के बाद कई कॉलोनियों में घंटों तक बिजली सप्लाई सामान्य नहीं होती है। पॉश इलाकों में भी बिजली सप्लाई बाधित रहती है। पत्रिका को कई उपभोक्ताओं ने फोन पर बिजली कटने की समस्या बताई। बिना सूचना के बिजली सप्लाई बाधित होने से कई काम अटक रहे। सुबह के समय बिजली सप्लाई बाधित होने पर लोगों के घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सबसे ज्यादा समस्या का सामना उन इलाकों में हो रही है, जहां अंडरग्राउंड केबलिंग का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: अजीब हाल है… इस गांव में बिना मीटर कनेक्शन के हर महीने आ रहा बिजली बिल, लोग परेशान

CG Power Supply: लो वोल्टेज की समस्या आम

CG Power: बिजली समस्या के साथ कई कॉलोनीवासी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है। लो वोल्टेज के कारण घरों के टीवी, पंखे, कूलर, एसी पहले तो चल नहीं रहे। इसके अलावा बार-बार ट्रिप करने से इलेक्ट्रिक उपकरणों के खराब होने का डर भी उपभोक्ताओं को बना रहता है।

बिजली विभाग के अधिकारियों से उपभोक्ताओं ने लो वोल्टेज की समस्या स्थायी रूप से दूर करने की मांग की है। बिजली सप्लाई सुबह के समय बाधित होने से सबसे बड़ी समस्या पानी नहीं चढऩे की हो रही है। लो वोल्टेज और बिजली सप्लाई बंद होने के कारण पंप नहीं चल रहे हैं। इससे छत की टंकियों में बोर का पानी नहीं चढ़ा पा रहे हैं। घरों के नलों मेें पानी नहीं आ रहा। कहीं-कहीं पर सुबह नहाने के लिए पानी भी नहीं रहता है।

यहां ज्यादा कटौती

जयस्तंभ-मालवीय रोड़- सदर बाजार

बैजनाथपारा से सिटी कोतवाली

तात्यापारा- रामसागर पारा

लाखेनगर-पुरानी बस्ती से चौक- बूढ़ातालाब का एरिया

आमापारा का क्षेत्र

कोटा-टीचर कॉलोनी व भवानी नगर

यह भी पढ़ें: क्यों लग रही इलेक्ट्रिक कार और बाइक में आग, पता लगाएगा IIT भिलाई

CG Power Supply: कोटा स्टेडियम के आसपास बिजली की आंख मिचौली

CG Power: मेंटेनेंस के लिए मंगलवार को छह घंटे की अघो षित बिजली की कटौती से लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। करीब दो बजे की आई लेकिन तब से लगातार कोटा स्टेडियम के आसपास के घरों में पंखा कभी तेज तो धीमी गति में चलता रहा। 1912 पर शिकायत के बाद भी गुढ़ियारी सब स्टेशन से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जेएस नेताम का कहना है कि पानी-अंधड आने के कारण बिजली सप्लाई कहीं-कहीं पर प्रभावित होती है। शिकायत मिलते ही मेंटीनेंस का काम शुरू कर दिया जाता है। कर्मचारियों व अधिकारियों ने बिजली सप्लाई सामान्य रखने का निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऑटो सिस्टम से एक समस्या आने पर दूसरे स्थान से बिजली शुरू करने के लिए भी आदेश भी जारी किया गया है।