CG Raipur News : बेटों ने लहराया परचमराज्य सेवा परीक्षा 2021 में 170 पदों के लिए चयन सूची और वेटिंग सूची में बेटों ने परचम लहराया है। डिप्टी कलेक्टर के 15 पदों में 7 पर बेटियों और 8 पर बेटों का चयन हुआ है।
CG Raipur News : छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के राज्य सेवा परीक्षा 2021 का साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। आयोग ने 171 पदों के विरुद्ध 170 पदों पर चयन सूची-अनुपूरक सूची जारी की है। राजधानी की डीडीयू नगर निवासी प्रज्ञा नायक टॉपर रहीं। वहीं इस बार परिणाम में बेटों का वर्चस्व रहा।
बेटों ने लहराया परचमराज्य सेवा परीक्षा 2021 में 170 पदों के लिए चयन सूची और वेटिंग सूची में बेटों ने परचम लहराया है। डिप्टी कलेक्टर के 15 पदों में 7 पर बेटियों और 8 पर बेटों का चयन हुआ है। इसी तरह से डीएसपी रैंक के 30 पदों में 22 बेटे और 8 बेटियां चयनित हुईं। वित्त एवं योजना विभाग के 10 पदों में 7 बेटों और 3 बेटियों का चयन हुआ है। जिला आबकारी अधिकारी के 3 पदों में केवल बेटों ही हैं।
फरवरी 2021 को हुई थी प्रारंभिक परीक्षाराज्य सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन पिछले वर्ष 13 फरवरी को किया था। लिखित परीक्षा के बाद 26, 27, 28 एवं 29 मई 2022 को मुख्य परीक्षा हुई। इसके बाद 509 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। पिछले वर्ष 20 से 20 सितंबर तक 509 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
टॉप - 5
अनन्या अग्रवाल
शशांक गोयल
भूमिका कटियार
राणा विजय