CG Ration Card: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में राशन कार्डों के नवीनीकरण की तिथि बढ़ गई है। इसके बाद भी कई दुकानदार केवायसी करने में आनाकानी कर रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। पिछली सरकार में लोगों के बड़ी संख्या में सामान्य राशन कार्ड बने थे।