स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (Raipur Airport) से जल्दी ही जयपुर, राजकोट, रांची, सूरत, श्रीनगर और पटना के लिए जल्दी ही फ्लाइट शुरू होगी। त्योहारी सीजन में उक्त शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की कवायद चल रही है। विमानन कंपनियों के अधिकारी इसके लिए नए डेस्टिनेशन के साथ ही यात्रियों की संख्या का सर्वे करने में जुटे हुए है। इसके आधार पर फ्लाइटों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि नई फ्लाइटों के शुरू करने के लिए ट्रैवल्स संचालकों और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स द्वारा कई बार केंद्रीय विमानन मंत्रालय को पत्र भेजा गया है।