25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में 50 लाख की दिनदहाड़े डकैती! आर्मी ड्रेस में घर घुसकर डकैत ने कनपटी पर टिकाई पिस्टल, कहा- लाल सलाम

CG Robbery Case: छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच दिनदहाड़े डकैती का मामला सामने आया है। जहां पूरे परिवार को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये व जेवर की डकैती कर आरोपी फरार हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
CG Robbery Case: राजधानी में 50 लाख की दिनदहाड़े डकैती! आर्मी ड्रेस में घर घुसकर डकैत ने कनपटी पर टिकाई पिस्टल, कहा- लाल सलाम

CG Robbery Case: चुनाव की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजधानी के पॉश इलाके में डकैती हो गई। अनुपम नगर में दिनदहाड़े मिलिट्री ड्रेस में आए तीन युवक और युवती एक मकान में घुस गए। तीन बुजुर्गों को पिस्टल दिखाकर अपने कब्जे में लिया। उन्हें बंधक बनाया। इसके बाद 50 लाख और जेवर लेकर भाग निकले। आरोपी बिना नंबर की सफेद रंग की रिट्ज कार से आए थे।

CG Robbery Case: बुजुर्गों पर पिस्टल तान लूट लिया 50 लाख रुपए

घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। घटना स्थल पर फॉरेसिंक, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। आरोपियों की तलाश में शहर के प्रमुख मार्गों की नाकेबंदी कर दी गई। देर रात तक उनका पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक अनुपम नगर के मकान नंबर डी-14 में प्रेमा वेलू(71), अपनी बहन रजनी वेलू(67) और भाई मनोहर वेलू (70) के साथ रहते हैं।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तीनों खाना खाकर आराम कर रहे थे। उसी दौरान उनके घर के बाहर एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। उसमें से पहले वर्दीधारी दो युवक निकले। कुछ देर बाद ड्राइविंग सीट का युवक और युवती भी उनके पीछे-पीछे गए। चारों घर में घुसे। इसके बाद बुजुर्गों पर पिस्टल तान दिया।

यह भी पढ़ें: CG robbery: जमीन ब्रोकर से चाकू की नोंक पर 3.6 लाख की डकैती, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

सभी को एक कमरे में बंधक बना लिया। उन्हें धमकाते हुए पैसों के बारे में पूछा। आरोपी खुद को लाल सलाम गैंग का बताते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। बुजुर्गों ने अलमारी में रकम होने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसमें रखे 50 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद प्रेमा और रजनी के जेवर भी दीवान से लूट लिए और कार से शक्तिनगर होते हुए शंकर नगर रोड की ओर भाग निकले।

जमीन बेचकर रखे थे पैसा

CG Robbery Case: बुजुर्गों ने बिलासपुर रोड की चार एकड़ जमीन को पांच दिन पहले बेचा था। उसी का पैसा अपने घर में रखे थे। एक बहन का आना-जाना रहता है। बताया जाता है कि उसी जमीन को लेकर भाई-बहनों के बीच कुछ विवाद भी था। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है।
वर्सन

रायपुर, एएसपी क्राइम ब्रांच, संदीप मित्तल: घटना के बाद पुलिस ने सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। अलग-अलग टीमें लगाई गई है।