
अजय चंद्राकर और जनसम्पर्क के आयुक्त ने किया वोट
CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने अपने मतदान का प्रयोग कर वोट किया। अजय चंद्राकर कुरुद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी है। इधर जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा ने पूरे परिवार के साथ कतार में लगकर मतदान किया। इधर रायपुर के एक अनोखे परिवार में चार पीढ़ी ने एक साथ वोट किया। बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है।
70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी
विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
Updated on:
17 Nov 2023 12:18 pm
Published on:
17 Nov 2023 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
