30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Second Phase voting 2023 : महासमुंद और बिलासपुर के कलेक्टर ने किया वोट, इधर विधानसभा अध्यक्ष ने किया मतदान

CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 17 Nov 2023, 12:01 PM IST

 महासमुंद और बिलासपुर के कलेक्टर ने किया वोट

महासमुंद और बिलासपुर के कलेक्टर ने किया वोट

CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। महासमुंद के कलेक्टर प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने वोट किया। इधर बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, निगम कमिश्नर कुणाल दूदावत, सीईओ अजय अग्रवाल और वंदना संतोष सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट किया। विधानसभा अध्यक्ष चरण दस महंत ने भी वोट किया। बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है।

यह भी पढ़ें : CG Second Phase voting 2023 : वोट देने सुबह से कतार में लगा मतदाता हुआ बेहोश, बूथ में मची अफरा-तफरी


70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी

विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।