
CG Sex racket expose: रायपुर . खुद को बैंककर्मी बताकर एक महिला सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। उसके घर में दिनभर युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने छापा मारा और मौके से महिला दलाल सहित चार लोग पकड़े गए। छापे के दौरान कोलकाता की युवती एक युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
CG Sex racket expose News: शिवानंद नगर में बिजली ऑफिस के पास रहने वाली रीटा (37) अपने घर में सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। वह कोलकाता, मुंबई की कॉलगर्ल को यहां बुलाती थी। और स्थानीय लोगों से सौदा करती थी। इसके बाद मकान में युवतियों और युवकों को ठहराती थी। रीटा के साथ कोटा निवासी सुहेल दानी भी था। सुहेल ग्राहक भेजता था। इसकी जानकारी मिलने पर खमतराई पुलिस ने छापा मारा। मौके से कोलकाता की यास्मिन और राजेंद्र नगर निवासी मोहम्मद अजहर आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
कमरे से मिले ये सामान
CG Sex racket expose in raipur: पुलिस ने रीटा, सुहेल के साथ ही यास्मिन और मोहम्मद अजहर को गिरफ्तार किया। खमतराई थाना टीआई पूर्णिमा लामा का कहना है कि सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने महिला दलाल के कमरे से कंडोम, नशीली दवाएं सहित सेक्स वर्धन अन्य वस्तुए बरादम की है।
सोशल मीडिया से ढूंढते थे ग्राहक
रीटा और सुहेल सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। वाट्सएप के अलावा फेसबुक में युवतियों की फोटो भेजते थे। युवतियों की उम्र के हिसाब से २ हजार से ५ हजार रुपए तक में सौदा होता था। इसी तरह से पिछले कई महीनों से सेक्स रैकेट का धंधा फल- फूल रहा था। इसी बीच लागाता लोगों की आवाजाही बढऩे के बाद स्थानीय लोगों को अंदेशा हुआ कि कहीं गलत काम तो नहीं हो रहा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
Updated on:
20 May 2024 01:09 pm
Published on:
06 Jan 2018 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
