
अनजान व्यक्ति को लिफ्ट देना पड़ा महंगा (Photo- Patrika)
CG Theft News: खमतराई इलाके में एक युवक को अनजान व्यक्ति को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। युवक की दोपहिया से ढाई लाख निकालकर आरोपी फरार हो गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक संदीप रहेजा कारोबारी है। उनके ऑफिस में कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करने वाला पितांबर चंद्राकर दोपहर 2 बजे ढाई लाख लेकर दोपहिया से निकला।
CG Theft News: इस दौरान भनपुरी चौक से पाटीदार भवन चौक के बीच एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। पितांबर ने उसे लिफ्ट दी। युवक पाटीदार भवन के पास उतर गया। इसके बाद पितांबर जब ऑफिस पहुंचा, तो उनकी दोपहिया में रखा ढाई लाख का बैग गायब था। इसकी शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Published on:
26 May 2025 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
