
व्यापम ने इंजीनियरों के लिए निकाली वैकेंसी, 429 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ऐसे करना होगा अप्लाई...
रायपुर।CG Vyapm Job Vacancy 2023 : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियरों के 429 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) करेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जेई और एई की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसमें जूनियर इंजीनियर के 377 और असिस्टेंट इंजीनियर के 52 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल एवं इलेक्ट्रानिक्स ब्रांच पर भर्ती होगी।
भर्ती प्रक्रिया के साथ वांछित अहर्ता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि शर्तों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की वेबसाइट www. cspc. co. in तथा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की वेबसाइट www. cgvyapam. choice. gov. in से प्राप्त की जा सकती है।
वर्मा ने बताया कि सीधी भर्ती में ट्रांसमिशन कंपनी में 52 असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती इलेक्ट्रिकल ब्रांच में होगी। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर के 377 पदों पर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और जनरेशन कंपनी में भर्ती होगी। इसमें जेई इलेक्ट्रिकल के 346 पद हैं। साथ ही जेई मेकेनिकल के दो, जेई सिविल के 24 और जेई इलेक्ट्रानिक्स के 5 पद हैं।
Published on:
17 Sept 2023 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
