27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Vyapam: काम की खबर! परीक्षा फॉर्म भरने से पहले छात्रों को करना होगा ये काम, नहीं किया तो…. आदेश जारी

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रवेश, पात्रता और भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के प्रोफाइल पंजीकरण की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Mar 2025, 9:49 AM IST

CG Abkari Vibhag Bharti 2025: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रवेश, पात्रता और भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों के प्रोफाइल पंजीकरण की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। व्यापमं की नई वेबसाइट ( vyapamcg. cgstate. gov. in) को 27 फवरी 2025 शुरू किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से प्रोफाइल पंजीकरण किया हुआ है, उन्हें अपने प्रोफाइल को अद्यतन करना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थियों की सुविधा की दृष्टि से प्रोफाइल पंजीकरण की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार-बार नहीं भरनी होगी। प्रोफाइल पंजीकरण सिर्फ एक बार करना होगा और इसी प्रोफाइल पर अभ्यर्थी लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर करते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने व्यापमं की वेबसाइट में पूर्व में अपना प्रोफाइल पंजीकरण नहीं किया है, वे व्यापमं की नई वेबसाइट पर प्रोफाइल पंजीकरण कर सकते हैं। व्यापमं की परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रोफाइल पंजीकरण अनिवार्य है।

यह भी पढ़े: CG News: मिसाल! घर पर पिता का शव… आंखों में आंसू और कांपते हाथों के साथ 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचा बेटा...

CG Vyapam: अपडेशन अनिवार्य

प्रोफाइल अद्यतन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पूर्व की प्रोफाइल लॉगिन एवं पासवर्ड के माध्यम से अपडेशन ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा, जिसमें अभ्यर्थी अपने पुराने फोटो के स्थान पर नवीनतम पासपोर्ट साइज का फोटो एवं हस्ताक्षर (50 से 100 केबी जेपीजी) अपलोड कर अपना प्रोफाइल पासवर्ड बदलना होगा। अभ्यर्थी को अपना वैध ई-मेल एड्रेस दर्ज करना होगा।

यदि कोई अभ्यर्थी दिव्यांग है, तो नई वेबसाइट में उल्लेखित दिव्यांगता के प्रकार का चयन करके अपना प्रोफाइल अपडेट करते हुए जिला मेडिकल बोर्ड या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र का क्रमांक व जारी होने का दिनांक भी प्रविष्ट करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त यदि अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल की व्यक्तिगत जानकारी में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो नई वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल लॉगिन में जाकर अनिवार्य रूप से सुधार कर सकते हैं।