18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather news : मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, ब्रेक के बाद इस तारीख से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

CG Weather News : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण रविवार को प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है

less than 1 minute read
Google source verification
.

file photo

रायपुर। प्रदेश में उत्तर से आने वाली हवाओं में (CG Weather News) लगी ब्रेक के कारण न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री तक पहुंच गया है। अब अगले 24 घंटे में फिर से तापमान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण रविवार को प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें: नारायणपुर के तीस शासकीय विभागों पर 8 करोड़ का बिजली बिल बकाया, पुलिस विभाग सबसे आगे

प्रदेश में 4 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम शुरू होगा, लेकिन तापमान धीरे-धीरे ही गिरने की संभावना बनी रहेगी। बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर सोमवार से शुरू होगा। शनिवार को सुबह और दोपहर के वक्त लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन शाम पांच बजे के बाद तापमान रोज की तरह बढ़ने लगा। दिन का तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: राजधानी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव, जारी हुई नई कीमतें, देखें

कबीरधाम का पारा सबसे कम: न्यूनतम तापमान कबीरधाम में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अंबिकापुर का तापमान 11.1 डिग्री पर था। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। रायपुर में सामान्य से 3 डिग्री पारा नीचे गिर सकता है।

यह भी पढ़ें: किस्टाराम गोलापल्ली क्षेत्र में सक्रिय पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई जघन्य अपराधों में थे शामिल

मौसम केंद्र अधिकतम न्यूनतम

रायपुर 30.1 17.3

बिलासपुर 30.0 15.6

पेण्ड्रा रोड 27.4 13.0

अम्बिकापुर 24.9 11.5

जगदलपुर 30.6 18.2

दुर्ग 30.2 15.4

राजनांदगांव 29.5 16.5