Wether Alert: छत्तीसगढ़ राजधानी में बुधवार की रात 8 बजे से जोरदार बारिश हुई। यह बारिश रूक-रूककर देर रात तक होती रही। जिसके चलते रात 12 बजे तक 25 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी थी। जिसके चलते रायपुर के वीवी विहार कॉलोनी के सामने सड़क जलमग्न हो गया था।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना है। खाड़ी में एक सिस्टम बना है। इसके असर से प्रदेश में एक अगस्त को व्यापक वर्षा होगी। इसके बाद भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इससे मानसून का कोटा भी पूरा होने की (CG Weather Update) संभावना है। सामान्यत: एक जून से 30 सितंबर तक मानसूनी बारिश होती है। प्रदेश में औसतन 1100 मिमी बारिश होती है।