
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में नवंबर का तीसरा सप्ताह शुरू होते ही राजधानी में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री गिरा है और पारा 17.1 डिग्री पर रहा। इससे ठंड का अहसास होने लगा है। पिछले 10 सालों में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 नवंबर 2022 को 13 डिग्री रहा था।
जबकि, पिछले साल 29 नवंबर को 17.5 डिग्री रहा था। डेटा से पता चलता है कि पिछले साल की तुलना में इस साल ठंड पहले शुरू हो गई है। यानी पिछले साल का रेकॉर्ड टूट चुका है। 2022 का रेकॉर्ड टूटेगा या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। नवंबर खत्म होने में अभी 14 दिन बाकी है।
Winter 2024: प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी में भी रात का तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम हो गया है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में इतना कम तापमान पिछले 10 सालों में नहीं गिरा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। अगले 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री तापमान गिरेगा। इससे ठंड और बढ़ेगी।
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री तक कम हो गया है। केवल जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री रहा। राजधानी से केवल 40 किमी दूर दुर्ग में रात का तापमान 14 डिग्री पर आ गया है। यानी रायपुर व दुर्ग के तापमान में 3 डिग्री का अंतर है।
प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। जबकि, सुकमा लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रहा। जबकि रायपुर में दोपहर का तापमान 31.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। रविवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है।
वर्ष तापमान तारीख
2014 13.6 19
2015 17.1 20
2016 14.0 23
2017 14.3 20
2018 15.0 26
2019 - -
2020 15.4 09
2021 15.2 29
2022 13.0 27
2023 17.5 29
Updated on:
17 Nov 2024 11:03 am
Published on:
17 Nov 2024 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
