17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: बादल छाने के बाद भी नहीं मिल रही गर्मी से राहत, रात में हल्की ठंड का अहसास..

CG Weather Update: रायपुर में आसमान में हल्के बादल छाने के बावजूद दिन में गर्मी से राहत नहीं है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर रहे।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Weather Update: बादल छाने के बाद भी नहीं मिल रही गर्मी से राहत, रात में हल्की ठंड का अहसास..

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आसमान में हल्के बादल छाने के बावजूद दिन में गर्मी से राहत नहीं है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर रहे। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा। इसके बावजूद रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जशपुर के कांसाबेल में जमकर बारिश हुई। वहां 40 मिमी से ज्यादा पानी बरस गया। 22 जनवरी को उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर! अगले 3 दिन तक इन जिलों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

CG Weather Update: रात में हल्की ठंड का अहसास

पश्चिमी विक्षोभ व द्रोणिका के असर से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादल छा रहे हैं। कहीं-कहीं पर बौछारें भी पड़ रही हैं। फरवरी का तीसरा सप्ताह खत्म हो गया है। आखिरी सप्ताह में तापमान 36 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 12 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। जबकि अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आएगी। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दुर्ग में 35 डिग्री अधिकतम तापमान रहा और प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं अंबिकापुर 13.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।