
10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट कल होंगे जारी ( Photo - Patrika )
CGBSE Board Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम कल यानी बुधवार, 29 अप्रैल को जारी हो जाएंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा कर छात्रों को खुशखबरी दी है। बता दें कि 15 अप्रैल तक दोनों क्लास की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया था। वहीं 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र के लीक होने की घटना ने प्रक्रिया को कुछ समय के लिए प्रभावित किया।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। जबकि 2.45 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी। वहीं 12वीं क्लास का हिंदी पेपर लीक होने की वजह से रिजल्ट जारी होने में थोड़ा समय हो गया, वरना एक सप्ताह पहले जारी हो जाता।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम (Chhattisgarh Board 10th-12th exam Results) आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
परीक्षार्थी सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
इसके बाद CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026/ CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अब परीक्षार्थी 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
आपका मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
अब परिणाम चेक करें और पीडीएफ को डाउनलोड करें, ताकि भविष्य में ये काम आएगा।
कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के निर्देश दिए गए थे। अब इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की अंकसूची तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
संभावना जताई जा रही है कि पांचवीं और आठवीं के परिणाम अप्रैल के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे। उनके लिए पुन: परीक्षा आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।
CGBSE बोर्ड के रिजल्ट में फिसड्डी, कई प्राचार्यों की रुक सकती है वेतनवृद्धि, डीईओ ने जारी किया नोटिस... पढ़ें पूरी खबर
Updated on:
28 Apr 2026 02:59 pm
Published on:
28 Apr 2026 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
