22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur: इंदिरा गांधी कृषि यूनिवर्सिटी का पेपर लीक, सीएम साय बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई

Raipur: बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर का पेपर परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले वॉट्सऐप पर कर दिया गया शेयर...
less than 1 minute read
Google source verification
Raipur

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (Raipur) के बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। 20 अगस्त को एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय की परीक्षा होनी थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही प्रश्नपत्र वॉट्सऐप पर शेयर कर दिया गया। देखते ही देखते पेपर छात्रों तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंपमच गया। पेपर लीक मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि परीक्षा निरस्त कर दी गई है और पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है। मामले की जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने वंदे मातरम विवाद पर कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण ही देश का विभाजन हुआ है। हम समझते हैं कि आज कांग्रेस और मुस्लिम लीग दोनों में कोई अतंर नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का सम्मान होना चाहिए।