4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIKAS YATRA: सीएम की विकास यात्रा की शुरुआत आज से, राजनाथ दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा की शुरुआत आज से केंद्रीय गृहमंत्री भी होंगे शामिल
2 min read
Google source verification
cm vikas yatra

सीएम की विकास यात्रा की शुरुआत आज से, राजनाथ दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर. सत्ता की चौथी पारी की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को दंतेवाड़ा से विकास यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा अगले 1 माह में 64 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस बीच सीएम 68 स्थानों पर छोटी-बड़ी सभाओं में 29500 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। सीएम ने शुक्रवार को बताया, यात्रा से पहले वे माता दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व राज्य मंत्रिमंडल के सहयोगी भी होंगे। करीब 12.30 बजे दंतेवाड़ा के हाईस्कूल मैदान में एक जनसभा होगी। केंद्रीय गृहमंत्री इसी मैदान से मुख्यमंत्री की रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

READ MORE: प्रदेश में गायब हो रही महिलाओं को लेकर युवक कांग्रेस ने किया कलेक्टोरेट का घेराव

केंद्रीय मंत्री और पड़ोसी मुख्यमंत्री होंगे शामिल : विकास यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री, स्मृति इरानी, थावरचंद गहलोत, जोएल ओरांव, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। उनके साथ ही पड़ोसी भाजपा शासित राज्यों उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडऩवीस और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे।

जनता को धन्यवाद देने की यात्रा : मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास पीढि़यों का निर्माण है। 2003 की परिवर्तन यात्रा के बाद जनता ने उनपर भरोसा जताया। यह यात्रा जनता को धन्यवाद देने की यात्रा है।

READ MORE: वेतन विसंगति को लेकर लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जानें कब-कब क्या करेंगे ये लिपिक

विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री खरीफ 2017-18 में खरीदे धान का बोनस भी बांटेंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने धान बोनस की 1765 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। शुरुआत दंतेवाड़ा से होगी जहां किसानों को 1 करोड़ 30 लाख 22 हजार 415 रुपए बोनस के तौर पर दिए जाने हैं।