
संसदीय परंपराओं का अध्ययन करने छत्तीसगढ़ के 20 विधायक जाएंगे न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया दौरे पर
रायपुर. छत्तीसगढ़ के 20 विधायक विदेश दौरे पर जाएंगे। विदेश जाने वाले विधायकों में सत्ताधीश कांग्रेस, भाजपा के अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के विधायक भी शामिल हैं। विधायकों का प्रस्तावित विदेश दौरा संसदीय परम्पराओं का अध्ययन बताया जा रहा है। विधायकों के विदेशी दौरे के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा जोरशोर से तैयारी कर रही है।
कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के विधायकों का विदेश दौरा अप्रैल-मई माह में संभावित है। विधायक न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दौरे पर संसदीय परम्पराओं का अध्ययन करेंगे।
बजट के बाद ही विदेश दौरा
गौरतलब है की 24 फरवरी से 1 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र का आयोजन किया गया है, इस सत्र में प्रदेश के लिए नया बजट पेश किया जाएगा।
Published on:
10 Feb 2020 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
