28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमरीका रवाना, हार्वर्ड में ‘इंडिया कॉन्फ्रेंस’ कार्यक्रम में ‘लोकतांत्रिक भारत में जाति और राजनीति’ विषय पर देंगे speech

अमरीका में भारत पर ध्यान केंद्रित करने वाले सबसे बड़े छात्र-सम्मेलन की मेजबानी करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 10 Feb 2020, 8:35 PM IST

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमरीका रवाना, हार्वर्ड में 'इंडिया कॉन्फ्रेंस' कार्यक्रम में 'लोकतांत्रिक भारत में जाति और राजनीति' विषय पर देंगे speech

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमरीका रवाना, हार्वर्ड में 'इंडिया कॉन्फ्रेंस' कार्यक्रम में 'लोकतांत्रिक भारत में जाति और राजनीति' विषय पर देंगे speech

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगभग 14 महीने पूर्व सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पहली विदेश यात्रा पर कल अमरीका रवाना हो रहे है। इस दौरान वह वहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री बघेल आज यहां से दिल्ली रवाना हो गए हैं जहां से कल वह अमरीका के लिए रवाना होंगे। सीएम बघेल 15-16 फरवरी को हार्वर्ड में आयोजित 'इंडिया कॉन्फ्रेंस' के विशेष चर्चा सत्र 'लोकतांत्रिक भारत में जाति और राजनीति' विषय पर 15 फरवरी को लिटाउर प्रथम तल के मुख्य पैनल में अपने विचार साझा करेंगे। उनके चर्चा सत्र का संचालन अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेता, विद्वान और कार्यकर्ता सूरज येंगडे करेंगे।

बघेल 15 फरवरी को हार्वर्ड केनेडी स्कूल- 79 जॉन एफ कैनेडी सेंट, कैम्ब्रिज, एमए में इस बातचीत की मेजबानी करेंगे। इंडिया कॉन्फ्रेंस (भारत सम्मेलन) मूल रूप से संयुक्त राज्य अमरीका में भारत पर ध्यान केंद्रित करने वाले सबसे बड़े छात्र-सम्मेलन में से एक है। 'इंडिया कॉन्फ्रेंस' का आयोजन हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और हार्वर्ड केनेडी स्कूल में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के स्नातक छात्रों द्वारा किया जाता है। बघेल वहां कई और कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 19 फरवरी को वापस रायपुर लौटेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी अमरीका के दौरे पर
छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज अमरीका यात्रा पर रवाना हो गए। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार अमरीका में डॉ.चरणदास महंत 15 एवं 16 फरवरी को “हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कैम्ब्रिज (बोस्टन)” में आयोजित इंडिया कांफ्रेस में सम्मिलित होगें।

संसदीय परंपराओं का अध्ययन करने छत्तीसगढ़ के 20 विधायक जाएंगे न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया दौरे पर