29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार करने बारदा और कापसी क्षेत्र में लगाए बैनर

माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार करने बारदा और कापसी क्षेत्र में लगाए बैनर    

2 min read
Google source verification
naxalbannre

माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार करने बारदा और कापसी क्षेत्र में लगाए बैनर

कांकेर/पखांजूर. चुनाव नजदीक आते ही माओवादी गतिविधियां कोयलीबेड़ा ब्लॉक में बढ़ते ही जा रही है। आए दिन माओवादियों द्वारा कहीं न कहीं बैनर लगाकर प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने आह्वान किया जा रहा है। क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पाम्पलेट भी फेंका जा रहा है। वनांचल के गांवों में पर्चा भी डाल रहे हैं। बैनर, पोस्टर और पर्चा के माध्यम से चुनाव का बहिष्कार करने आह्वान कर रहे हैं।


विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों में लगी हुई है। दूसरी और चुनावी प्रक्रिया में खलल डालने के लिए माओवादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार चेतावनी दी जा रही है। इस तरह की माओवादी गतिविधि बढऩे से परेशानी खड़ी कर दी है। इस चुनौती से निबटने के लिए बड़ी संख्या में सेना के जवानों को तैनात करने आयोग ने निर्णय लिया है।

गुरुवार को इसी तरह पखांजूर थाना क्षेत्र के कापसी और बारदा मार्ग पर एक पुलिया में माओवादियों ने बैनर को लगा दिया। माओवादियों ने बैनर में सरकार को उखाड़ फेंकने आह्वान किया है। माओवादियों ने इस विस चुनाव का बहिष्कार करने लोगों से अपील की है। पर्चा में माओवादियों ने प्रदेश सरकार को जनविरोधी, देशदोही, देशी-विदेशी कॉरपोरेट, घरानापरस्त व ब्राम्हणीय हिन्दूत्व फांसीवादी संघीय भाजपा को मार भगाओ जैसे शब्दों का उल्लेख किया है।

माओवादियों ने ४ साल की केंद्र सरकार और १५ साल की प्रदेश सरकार की खामियों का उल्लेख करते हुए जन विरोधी करार दिया है। सिंचाई के संसाधनों में कमी, फसल बीमा के नाम पर छलावा, माइंस में बाहर के लोगों को लाभ पहुंचाने जैसे कई मामलों को लेकर चुनाव बहिष्कार करने आह्वान किया है। कापसी-बरदा मार्ग पर माओवादियों ने बैनर लगाने के अलावा पर्चा भी फेंका है। पखांजूर के बारदा नदी के पास फेंके पर्चों में माओवादियों ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने का जिक्र किया है।

राजनीतिक पार्टियों को मार भगाने का भी उल्लेख किया है। माओवादियों द्वारा पर्चा फेंकेने से इलाके में दहशत का माहौल बना है।