14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Election Winners List : महिलाओं का दिखा दमखम, भाजपा से भावना बोहरा और रेणुका सिंह की बड़ी जीत

BJP in Chhattisgarh Election : भाजपा के महिला प्रत्याशियों में केंद्रीय मंत्री और सांसद रेणुका सिंह ने कांग्रेस के पुरुष प्रत्याशी गुलाब कमरो को 4,919 वोटों से हराया। दोनों पार्टी ने कुल 33 महिलाओं पर भरोसा जताया, जिसमें से दोनों पार्टियों को मिलाकर 19 महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

2 min read
Google source verification
bjp_won_women_candidate.jpg

रायपुर। Chhattisgarh Election Analysis : विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 15 सीटों पर महिलाओं को तो कांग्रेस ने 18 सीटों पर महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। इस तरह से दोनों पार्टी ने कुल 33 महिलाओं पर भरोसा जताया, जिसमें से दोनों पार्टियों को मिलाकर 19 महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा के 8 और कांग्रेस के 11 महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

इन सीटों पर जीतीं भाजपा महिला प्रत्याशी

भाजपा के महिला प्रत्याशियों में केंद्रीय मंत्री और सांसद रेणुका सिंह ने कांग्रेस के पुरुष प्रत्याशी गुलाब कमरो को 4,919 वोटों से हराया। भटगांव सीट से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े को 43,962 वोटों से हराया। सामरी सीट से भाजपा प्रत्याशी उधेश्वरी पैकरा ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैकरा को 13,943 वोटों से हराया। जशपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रायमुनि भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार भगत को 17,645 वोटों से हराया। पत्थलगांव से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद गोमती साय ने कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह को 255 वोटों से हराया। पंडरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी को 26,398 वोट से हराया। कोंडागांव से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं मंत्री मोहन मरकाम को 18,572 वोटों से हराया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Chunav Result 2023 : राजनांदगाव में भारी मतों से जीती भाजपा, रमन सिंह 35 हजार से ज्यादा वोट से जीते


इन सीटों पर कांग्रेस की महिला प्रत्याशी जीती

पामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश ने भाजपा प्रत्याशी संतोष लहरे को 16,174 वोटों से हराया। बिलाईगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल जांगड़े को 17,939 वोट से हराया। सिहावा से कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम को 13,166 वोट से हराया।

संजारी बालोद से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक संगीता सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव को 17,046 वोट से हराया। डौंडी लोहारा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया ने भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को 35,579 वोट से हराया। डोंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल ने भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर को 14,367 वोट से हराया। भानुप्रतापपुर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सावित्री मंडावी ने भाजपा प्रत्याशी गौतम उइके को 30,932 वोटों से हराया। खैरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह को 5,634 वोट से हराया।