11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मछली को सोने की नथ पहनाई, फिर तालाब में कर दी ऐसी घोषणा, सुनेंगे तो कहेंगे वाह!

यहां पर एक अजब-गजब का मामला प्रकाश में आया है। जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह क्या बात है! काश हमारे गांव में भी ऐसा होता।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

deepak dilliwar

•

Updated: 2 Aug 2017, 12:24 PM IST

If you hear announcement, then you will say, Woh!

If you hear announcement, then you will say, Woh!

जांजगीर-चांपा.
यहां पर एक अजब-गजब का मामला प्रकाश में आया है। जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह क्या बात है! काश हमारे गांव में भी ऐसा होता। इस तरह की पहल होगी। इस गांव की ऐसी पहल पर अन्य गांवों ने भी स्वागत किया है। यह जानकर आपको थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन वाकई यह एक अच्छा संदेश है।


दरअसल, जिले के नवागढ़ विकासखंड के सेमरा ग्राम पंचायत में150 साल पुराने गंगादहरा तालाब की स्थापना करने वाले परिवार ने सावन सोमवार के अवसर पर तालाब की पूजा की और तालाब से एक मछली पकड़कर उसे सोने की नथ पहनाई। परिवार के लोगों ने मछली के साथ एक कछुआ भी तालाब में छोड़ा और ग्रामवासियों से अपील किया कि इस तालाब में न तो मछली मारे और न गंदगी फैलाएं।



Read more: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ी पहली बार घरेलू मैदान पर खेलेंगे रणजी मैच


तालाब स्थापना करने वाले परिवार के सदस्य दिलीप सिंह ने बताया कि तालाब को शासकीय घोषित किए जाने के बाद पानी इतना गंदा हो गया था कि वह नहाने योग्य भी नहीं बचा था। कलक्टर से निवेदन करने पर तालाब की फिर सफाई हुई है तथा लोगों से अपील की गई है कि तालाब में गंदगी न डालें।