
रागयढ़. कपड़ा खरीदने गए एक ग्राहक को शर्ट पसंद नहीं आया तो उसने दुकानदार की पीट-पीटकर जान ले ली। बताया जा रहा है, दुकानदार से उलझने के बाद जब मामला बढ़ गया तो उसने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया। इसके बाद लाठी, डंडे से लैंस होकर दुकानदार की जमकर पिटाई कर उसे लहुलुहान कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।
दरअसल यह पूरा मामला रायगढ़ के खरसिया की है। व्यावसायी की मौत की खबर मिलने के बाद पूरा शहर आक्रोशित हो उठा। पुलिस ने नाबालिग सहित ९ लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा सहित कई मामले दर्ज किए हैं।
जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के जय झूलेलाल रेडिमेड स्टोर में मालखरौदा सपिया के विद्यानंद राठौर ने शाम 7 बजे पैंट-शर्ट खरीदी। बाद में शर्ट पसंद नहीं आने पर व्यवसायी अर्जुन रोहडा से उसे वापस कर रुपए मांगे। अर्जुन ने शर्ट के बदले दूसरी लेने कहा।
इसी बात पर दोनों में जमकर कहा-सुनी हो गई। इसके बाद विद्यानंद ने अपने साथी प्रशांत राठौर समेत 15 लोगों को फोन कर बुला लिया जिन्होंने अर्जुन की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अर्जुन अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई।
समाज ने सौंपा ज्ञापन
युवा व्यवसायी की पिटाई व उससे हुई मौत के बाद पीडि़त परिवार के समाज से जुड़े व्यवसायी काफी नाराज है। गुरुवार की देर शाम व्यवसायियों की टोली, एसपी ऑफिस में पहुंच कर एएसपी से मुलाकात की। वहीं व्यवसायियों की सुरक्षा व इस मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिससे भविष्य में व्यवसायी के साथ ऐसी घटना ना हो। पुलिस के आला अधिकारी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। दूसरी ओर सर्व समाज की ओर से इस घटना के विरोध में रायगढ़ व खरसिया बंद करने का ऐलान किया गया है।
Updated on:
29 Sept 2017 09:30 pm
Published on:
29 Sept 2017 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
