8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

CG Vyapam, Patwari: पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी मिल गई है। जानें जिलेवार पदों की संख्या, CG Vyapam भर्ती प्रक्रिया, आवेदन तिथि और पात्रता की पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Jobs

छत्तीसगढ़ व्यापम भवन (Photo Patrika)

CG Patwari Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश में भर्ती को स्वीकृति दी गई है। इन पदों पर भर्ती निर्धारित सेवा भर्ती नियमों और प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के तहत की जाएगी। पटवारी के पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी। ऐसे में लंबे समय से पटवारी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

200 पदों पर होगी भर्ती

शासन के आदेश के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। पदों का जिला-wise वितरण किया गया है। इसमें कुछ जिलों में अन्य की तुलना में अधिक रिक्तियां हैं। सबसे ज्यादा 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में हैं। इसके अलावा कई जिलों में 10 या उससे कम पद स्वीकृत किए गए हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी ऐसे समय आई है, जब बड़ी संख्या में युवा सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। राजस्व विभाग में पटवारी का पद युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन आने की संभावना है। खास तौर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में 15-15 पद होने के कारण इन जिलों के अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी।

आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं

सरकार की ओर से 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी तो दे दी गई है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख अभी सामने नहीं आई है। शासन के आदेश में भी आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत समय-सारिणी जारी नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन का इंतजार करना होगा। विज्ञापन जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आवेदन कब से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तारीख क्या होगी।

जिलेवार पदों का विवरण

जिलापद
बलौदाबाजार-भाटापारा5
सारंगढ़-बिलाईगढ़15
गरियाबंद15
धमतरी4
महासमुंद5
दुर्ग3
बालोद15
बेमेतरा15
राजनांदगांव8
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई15
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी10
कबीरधाम (कवर्धा)10
कोंडागांव2
उत्तर बस्तर कांकेर10
नारायणपुर2
सुकमा2
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही5
मुंगेली5
कोरबा7
रायगढ़6
जांजगीर-चांपा7
सक्ती10
बलरामपुर-रामानुजगंज10
जशपुर8
कोरिया2
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर4
कुल200