नालंदा परिसर स्वीमिंग पूल के पीछे कला केंद्र में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष तैयार है, जहां ड्राइंग, मूर्तिकला, गायन, शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्न डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, तबला, हारमोनियम, ड्रम, की-बोर्ड इत्यादि वाद्य यंत्र का तथा अन्य कलाओं का प्रशिक्षण मिलेगा। कलाकारों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। कला केंद्र परिसर में गाने की रिकॉर्डिंग कक्ष भी है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय-समय पर प्रस्तुति के लिए मंच की सुविधा है।