18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Jandarshan: मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम आज, CM विष्णुदेव साय सुनेंगे जनता की समस्या…

Cm jandarshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम सीएम हाउस में आज सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
CM jandarshan

CM Jandarshan: मुख्यमंत्री निवास में हर सप्ताह गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें लोग अपनी समस्याओं का समाधान के लिए पहुँचते है। आज गुरुवार 19 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Education loan: CM साय का बड़ा ऐलान! प्रदेश के इन छात्रों को मिलेगा बिना ब्‍याज के लाखों का लोन, जानें कैसे मिलेगा लाभ ?

CM Jandarshan: जनदर्शन में समस्याओं को हो रहा समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन में बारी-बारी से एक-एक कर मिल रहे हैं और अपनी समस्या बताने के साथ ही आवेदन भी सीधे मुख्यमंत्री को दे रहे हैं।जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री बड़े ही धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है।

CM Jandarshan: इस लिंक से चेक करें आवेदन की स्थिति

जनदर्शन में किये गए आवेदन की जानकारी लोगों को घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर से मिल सकेगी।