17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM व डिप्टी सीएम लेंगे समीक्षा बैठक! निकायों को दिए 1400 करोड़, अब होगी कार्यों की पड़ताल..

CG News: रायपुर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को राज्य शासन ने विभिन्न मदों से विकास कार्यों सहित मेंटेनेंस के लिए 1400 करोड़ रुपए से अधिक राशि आवंटित किए हैं।

2 min read
Google source verification
CM व डिप्टी सीएम लेंगे समीक्षा बैठक! निकायों को दिए 1400 करोड़, अब होगी कार्यों की पड़ताल..

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को राज्य शासन ने विभिन्न मदों से विकास कार्यों सहित मेंटेनेंस के लिए 1400 करोड़ रुपए से अधिक राशि आवंटित किए हैं। इन राशियों का अब हिसाब किताब किया जाएगा। क्योंकि इसी सप्ताह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेने वाले हैं।

इसकी तैयारियों में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, निकायों के निचले स्तर के अधिकारियों की सबसे पहले सचिव नगरीय प्रशासन विभाग लेंगे। इस दौरान निकायों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CG News: बस्तर का ये खूबसूरत दृश्य हर कोई चाहता है कैमरे में कैद करना

CG News: बड़े को ज्यादा पैसे, छोटे को कम

नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों के हिसाब से राशि आवंटित की है। साथ ही अलग से प्रस्ताव आने पर भी उस पर विचार कर राशि आवंटित की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अब बड़े निकायों को सबसे अधिक राशि प्रदान की जा चुकी है। छोटे निकायों का क्षेत्रफल और वार्डों की संख्या चूंकि छोटा होता है, इसलिए राशि भी कम प्रदान की गई है।

फिर भी निकायों को उनकी जरूरत के हिसाब से नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राशि जारी की गई है, लेकिन कई निकायों में अभी तक कई कार्य शुरू नहीं हुए है। इसलिए वार्डों के लोगों का गुस्सा वार्ड के पार्षदों पर कभी-कभार उतर जाता है।

सफाई-पानी पर ज्यादा फोकस

बता दें कि नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण समय समय पर विभाग के कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं। वे इस दौरान खासकर निकायों के अधिकारियों को सबसे ज्यादा सफाई, पानी और अधोसंरचना के कार्यों पर ज्यादा फोकस करने के लिए कहते रहे हैं। अधिकारियों से नियमित रूप से वार्डों के निरीक्षण की नसीहत भी देते रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। कुछ निकायों को छोड़ दें, तो बाकी निकायों के अधिकारी सुबह निरीक्षण के लिए निकलते ही नहीं है।