
मुख्यमंत्री निवास में टॉपर्स से संवाद ( Photo - DPR Chhattisgarh )
CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएम हाउस में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की टॉपर्स से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान वे अभिभावक और शिक्षक की भूमिका में नजर आए। मुख्यमंत्री ने टॉपर्स के सपनों, पढ़ाई की दिनचर्या, सफलता के अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बच्चों के सवाल पर सीएम ने कहा, वे राजनीति में नहीं आते, तो एक अच्छे किसान बनकर खेती और कृषि नवाचार के क्षेत्र में कार्य करते। आज कृषि के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। शिक्षित युवा आधुनिक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। पढ़ाई केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षा ही व्यक्ति और समाज के विकास का मूल आधार है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया और उनसे पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और अन्य क्षेत्रों में जाकर देशसेवा करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। इस दौरान शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी मौजूद थे।
विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन की यात्रा भी साझा की। उन्होंने बताया कि बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारियां कम उम्र में ही उनके कंधों पर आ गईं। खेती-किसानी, छोटे भाइयों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल के बीच उन्होंने जीवन का संघर्ष देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि वे राजनीति में इतने बड़े दायित्व तक पहुंचेंगे, लेकिन जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते गए। उन्होंने कहा, जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि व्यक्ति मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ता है, तो सफलता अवश्य मिलती है।
Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी कटौती पर CM साय ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद... पढ़ें पूरी खबर
Updated on:
12 May 2026 12:55 pm
Published on:
12 May 2026 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
