11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर का कमीशनखोर पंचायत सचिव निलंबित , हर काम के लिए वसूलता था 10 प्रतिशत कमीशन

आरोप था कि उन्होंने केवट समाज के प्रमुख से अहाता निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की अंतिम किस्त जारी करने के लिए 25 हजार रुपए कमीशन की मांग की थी। इसके अलावा गांव की एक वृद्ध महिला रूपा बाई पति देवारीलाल को 2017 से पेंशन भुगतान नहीं करने का भी आरोप है।

less than 1 minute read
Google source verification
.

file photo

बिलासपुर. सेंदरी के पंचायत सचिव मुकेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर कमीशन मांगने का आरोप है। इसको लेकर पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था,जिसमे वह केवट समाज के प्रमुख से राशि जारी करने के बदले कमीशन की मांग कर रहा है। जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन ने सेंदरी ग्राम पंचायत के सचिव मुकेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तरह बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव, आरोपी फरार

उनके ऊपर आरोप था कि उन्होंने केवट समाज के प्रमुख से अहाता निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की अंतिम किस्त जारी करने के लिए 25 हजार रुपए कमीशन की मांग की थी। इसके अलावा गांव की एक वृद्ध महिला रूपा बाई पति देवारीलाल को 2017 से पेंशन भुगतान नहीं करने का भी आरोप है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बिल्हा जनपद पंचायत रहेगा।