20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hindu Festival 2022 Dates: अगले साल अक्टूबर महीने में ही सिमट जाएंगे ये बड़े फेस्टिवल, देखें प्रमुख व्रत-त्योहार के दिन और डेट

Hindu Festival 2022 Dates: कुछ ही दिन में साल 2021 खत्म होने वाला है और नए वर्ष 2022 का आगमन होने वाला है। आगामी साल की बात करें तो 2022 हिन्दू त्योहारों के लिए कुछ खास है।

2 min read
Google source verification
calendar_2022_news_2.jpg

अगले साल अक्टूबर महीने में ही सिमट जाएंगे ये बड़े त्यौहार, देखें प्रमुख व्रत-त्योहार के दिन और डेट

रायपुर. Hindu Festival 2022 Dates: कुछ ही दिन में साल 2021 खत्म होने वाला है और नए वर्ष 2022 (Calendar 2022) का आगमन होने वाला है। आगामी साल की बात करें तो 2022 हिन्दू त्योहारों के लिए कुछ खास है। दरअसल, अगले साल 2022 में हिंदुओं के दशहरा-दिवाली जैसे बड़े त्योहार एक ही महीने में खत्म हो जाएंगे। ऐसा संयोग सात साल के बाद आएगा, जब हिंदुओं के दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार एक ही महीने में मनाए जाएंगे। इससे पहले अक्टूबर 2014 में दशहरा, दिवाली और छठ मनाई गई थी।

2014 की बात करें तो 3 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई गई थी। जबकि 2014 में अक्टूबर महीने की 23 तारीख को दिवाली और 29 अक्टूबर को महापर्व छठ मनाई गई थी। वहीं वर्ष 2022 के कैलेंडर की बात करें तो 3 अक्टूबर को महाष्टमी, 4 अक्टूबर को महानवमी और 5 अक्टूबर को विजयादशमी रहेगी। 24 अक्टूबर को दिवाली और 30-31 अक्टूबर को छठ मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: न्यू ईयर में पिकनिक जाने का है प्लान तो आइए पवई फॉल, यहां 100 फीट ऊंचाई से गिरता है झरना

सामान्य तौर पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि एक ही महीने में एक साथ इतने पर्व-त्योहार होते हैं। 2022 का अक्टूबर महीना इसलिए भी खास है कि इस महीने में अधिक पर्व-त्योहार होने के कारण छुट्टियां भी सबसे अधिक है। महीने के प्रारंभ से पर्व-त्योहारों का सिलसिला शुरू होकर माह के अंत में छठ महापर्व के साथ समाप्त होगा। इस बीच और भी कई पर्व-त्योहार होंगे।

2022 में जमकर बजेंगी शहनाइयां
पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या शादियां टालनी पड़ीं, लेकिन 2022 में जमकर शहनाइयां बजेंगी। पंचांग के अनुसार 15 जनवरी 2022 से शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होगा। जनवरी में 11, फरवरी में 10, अप्रैल में 10, मई में 19, जून में 17, जुलाई में 9, नवंबर में 5 और दिसंबर में शादी-विवाह के लिए कुल 9 शुभ मुहूर्त होंगे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ जितना सुंदर है उतने ही स्वादिष्ट हैं यहां के व्यंजन, आप भी जरूर लें इनका स्वाद

अक्टूबर में सबसे अधिक छुट्टियां
2022 के अक्टूबर महीने में सबसे अधिक पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में छुट्टियां भी सबसे अधिक अक्टूबर महीने में होंगी। कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में कर्मचारियों को 5 साप्ताहिक अवकाश के अलावा 7 छुट्टियां मिलेंगी। कैलेंडर के अनुसार 2022 जनवरी में 3, फरवरी में 3, मार्च में 3, अप्रैल में 4, मई में 2, जून और जुलाई में 1-1, अगस्त में 6, सितंबर में 3, अक्टूबर में 7 और नवंबर में 2 सरकारी छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर में त्योहार और छुट्टियां
2 को गांधी जयंती, 3 महाअष्टमी, 4 महानवमी, 5 विजयादशमी, 13 करवाचौथ, 23 धनतेरस, 24 दिवाली, 25 गोवर्धन पूजा, 26 भाईदूज, 30 अक्टूबर को छठ (शाम का अर्घ्य), 31 को छठ (सुबह का अर्घ्य)।