चनान नदी का है उद्गम स्थल
पवई फॉल चनान नदी का उद्गम स्थल है। इसी चनान नदी से दर्जनों गांव सिंचाई के लिए पानी लेते हैं। इसी नदी से बलरामपुर जिला मुख्यालय में भी नल जल योजना के लिए इंटकवेल बनाया गया है। पवई फॉल जहां से निकलता है, वह पहाड़ लगभग 100 फीट ऊंचा है।