
CG Congress Party : कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान डोनेट फॉर देश शुरू किया है। पार्टी की गतिविधियां संचालित करने के लिए कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से भी दान ले रही है। इस अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के लिए दान की राशि तय कर दी है।
इसमें अधिकतम 1 लाख 38 हजार रुपए से लेकर न्यूनतम 138 रुपए की राशि शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए पत्र भी जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी एक सप्ताह के भीतर ज्यादा से ज्यादा राशि एकत्र करने का लक्ष्य रखा है।
कांग्रेस ने सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षों के लिए 1 लाख 38 हजार रुपए की राशि तय की है। यह राशि सबसे अधिक है। वहीं कांग्रेस संगठन के सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं के लिए 138 रुपए डोनेट फॉर देश के लिए देने होंगे। इसके अलावा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकारी सदस्यों को 25 हजार रुपए, संयुक्त महामंत्रियों को 15 हजार और सचिवों को 5 हजार रुपए की राशि देनी होगी।
विस के सभी प्रत्याशी देंगे 51-51 हजार
डोनेट फॉर देश के दायरे में विधानसभा चुनाव 2023 के सभी प्रत्याशियों को भी रखा गया है। यानी जो प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं, उन्हें भी डोनेट फॉर देश के लिए 51 हजार रुपए देने होंगे।
जनपद पंचायत अध्यक्षों को देना होगा एक माह का वेतन
कांग्रेस ने अपने जनप्रतिनिधियों को कई श्रेणी में बांट कर रखा है। इनमें से एक श्रेणी ऐसी है, जिन्हें डोनेट फॉर देश के तहत एक महीने का वेतन देना होगा। इनमें जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर निगमों के सभापति व पार्षद शामिल है। इनके अलावा नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को भी एक महीने का वेतन देना होगा। वहीं जिला व शहर के अध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को 13 हजार 800 रुपए देना होगा। इनमें निगम, मंडल व आयोग के पूर्व व वर्तमान उपाध्यक्ष, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष व सदस्य और कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष भी शामिल हैं।
Published on:
15 Jan 2024 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
